रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा चाहे तो कांग्रेस पार्टी में आ सकते है उनके लिए कांग्रेस पार्टी का दरबाजा खुला है:- मदन मोहन झा।

समस्तीपुर:- रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा चाहे तो कांग्रेस पार्टी में आ सकते है उनके लिए कांग्रेस पार्टी का दरबाजा खुला है।

और उन्हे एनडीए से अधिक सीट मिलेगा उक्त बाते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा नगर भवन में बोल रहे थे। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा समस्तीपुर पहुंचे जहां नगर भवन में पार्टी द्वारा आयोजित जनसंपर्क अभियान मिशन 2019 में शिरकत किया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर 23 अक्टूबर से कांग्रेस पार्टी के द्वारा जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया है जहां पार्टी के नेता जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक लोगों से संपर्क कर उनकी समस्या को सुनेंगे और उनके निदान का प्रयास करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का आम लोगों के साथ जो संवाद जो बहुत कम हो गया था उसे इस जनसंपर्क अभियान के माध्यम से बढ़ाने का काम करेंगे। वहीं सीट शेयरिंग को लेकर रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की भूमिका पर कहा कि यह एनडीए का प्रॉब्लम है मेरा नहीं ।अगर उपेंद्र कुशवाहा केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर राहुल गांधी के नेतृत्व में विश्वास रखते हो तो उनका स्वागत है। इस मौके पर विधायक डा० अशोक कुमार, श्याम सुन्द्र सिंह घीरज, अबु तमीम, डा० तरुण कुमार,राम इकबाल सिंह, रंजू देवी, शीला देवी, अमीत कुमार सिंह, सीताराम चौघरी आदि ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: