आरजे वाईएस ग्रुप ने किया डीडीपुरम में तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत

बरेली : शुक्रवार को अमर उजाला के माध्यम से निकाली गई तिरंगा यात्रा का आरजे वाईएस ग्रुप के माध्यम से डीडी पुरम शहीद चौक पर भव्य स्वागत किया गया इस दौरान तिरंगा यात्रा में उपस्थित सभी लोगों पर पुष्प वर्षा के साथ पानी एवं बिस्कुट का वितरण किया गया।

राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल के संयोजक अमित भारद्वाज ने कहा यह हमारे लिए गर्व की बात है कि आज भी हमारे देश यह जनता के दिल में देश के लिए प्रेम जिंदा है संगठन हमेशा समाज सेवा के लिए तैयार है।

राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी हर्ष सहानी ने कहा इस तरीके के शहर में और देश में कार्यक्रम होने चाहिए ताकि सभी देशवासियों के दिल में देशभक्ति की भावना जिंदा रहे। उन्होंने सभी देशवासियों से अपील करते हुए कहा 15 अगस्त के दिन के दिन ध्वजारोहण के बाद कृपया सभी देश के तिरंगे की गरिमा को बनाए रखें सड़कों पर या डस्टबिन में तिरंगे का अपमान करते हुए उन्हें ना फेंके तिरंगे को संभाल कर रखें यह हमारे देश की शान हैं।

साइकिल बाबा के नाम से बरेली से प्रख्यात संजीव जिंदल ने भी तिरंगा यात्रा में शामिल होकर तिरंगा यात्रा का मान बढ़ायाा

संजीव जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने कई तिरंगा यात्रा साइकिल यात्राएं देखी लेकिन आज जो बरेली में अमर उजाला के माध्यम से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है यह सबसे अलग तिरंगा यात्रा है इस तिरंगा यात्रा को पूरे शहर में घुमाया जा रहा है ताकि सभी शहर वासियों और देशवासियों के दिल में देशभक्ति की भावना जिंदा रहे।

इस दौरान संस्थापक सौरभ शर्मा, राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल के संयोजक अमित भारद्वाज , राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा , राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी हर्ष सहानी , रोहित जिंदल , रामकृष्ण शुक्ला , हरमीत सिंह , हरजीत सिंह लाली , जीतू देवनानी , कमल जगवानी , अभय मेहरोत्रा, अमित शर्मा (संजू भाईया) , टोनी सहानी , महिला मोर्चा से नीमा भंडारी , डिंपल मेहंदीरत्ता , प्रिया कश्यप , सुरक्षा रस्तोगी , दिव्या गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: