सरायरंजन थाना क्षेत्र के गंगा टॉकीज के पीछे एक अज्ञात महिला का शव मिला
समस्तीपुर:- जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के गंगा टॉकीज के पीछे अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिला। वहा के लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पुलिस पहुचकर शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा दिया।
बतादे की वहाँ से बरामद समान में पांच लीटर का मिट्टी तेल का गैलन, उसमें लगभग एक लीटर मिटी का तेल भी था, और एक जोड़ी चप्पल बिखरा हुआ वहा से मिला। मौके वारदात पर मृतक के हाथ मे लहठी व चुरी, हाथ मे अंगूठी, पैर मे पायल और पैर के अंगुली मे बिछिया पहनी हुई है। घटना स्थल से पुलिस ने एक लाल रंग का हवाई चप्पल, मिट्टी तेल का डब्बा बरामद किया है। बहुत सा जला हुआ राख भी था।
यह सारी घटना की जानकारी वहाँ के चौकीदार रामप्रवेश पासवान के द्वारा मिला। सरायरंजन थानाध्यक्ष ने बताया महिला की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक अधजली महिला की पहचान नहीं हुआ है।
रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार