जबतक मांगें नहीं होती पूरा तबतक जारी रहेगा हड़ताल:-स्नेहलता
~आंगनबाड़ी सेविका सहायिका ने अनिश्चितकाल के लिए केंद्रों पर जड़ा ताला
~15 सूत्री मांगों को लेकर सेविका सहायिका ने की हड़ताल
जमुई:-बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर अपने 15 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार से जिले के सभी आंगनबाड़ी सेविका सहायिका ने सभी केंद्रों पर अनिश्चितकाल के लिए ताला जड़ दिया है।जिले में लगभग 1700 केंद्रों पर ताला जड़कर 3200 सेविका-सहायिका हड़ताल पर चली गई है।हड़ताल के दौरान राज्य संघ के निर्णयानुसार प्रखंड से लेकर राज्य तक प्रदर्शन किया जाएगा।जिस दौरान आई0सी0डी0एस0 के सारे कार्य प्रभावित होंगे जिसकी सारी जवाब देही राज्य सरकार की होगी।
वहीं बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला महासचिव स्नेहलता ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार हमलोगों के साथ न इंसाफी कर रही है।हमारी मांगों को ठुकरा कर कोई विचार नहीं किया जा रहा है।उन्होंने बताई की 28 नवम्बर को पटना में सरकार के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया था।और 15 सूत्री मांगों को सरकार के सचिव को भी सौंपा गया था।लेकिन हमलोगों के मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया जिससे पूरे बिहार में सेविका-सहायिका अनिश्चितकालीन हड़ताल करने पर बाध्य हो गई है।आगे उन्होंने बताया कि अन्य राज्य की तरह सरकार भी हमलोगों को सम्मान जनक मानदेय दें।जबतक सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिल जाता तबतक सभी सेविका-सहायिका हड़ताल पर रहेगी।