पीलीभीत में हेलीकॉप्टर से विदा होकर गांव पहुंची दुल्हन
एक युवक अपने होने वाली पत्नी की इच्छा के अनुसार उसे हेलीकॉप्टर से विदा करा कर लाया। जिसके लिए गांव की गलियों को दुल्हन की तरह सजाया गया।हेलीकॉप्टर को उतारने के लिए जिला प्रशासन की अनुमति ली गई।जिला प्रशासन की अनुमति के बाद गांव में हेलीपैड बनाया गया था। मंगलवार बरेली कार से गई बारात के बाद सुबह दुल्हन को बुधवार हेलीकॉप्टर से अमरिया तहसील क्षेत्र के गांव चका लाया गया।
जिसमें दूल्हा अपनी दुल्हन को 27 नवंबर शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से विदा कराकर अपने गांव लाया।क्षेत्र में अनोखी शादी की चर्चा जोरों पर रही। अमरिया तहसील क्षेत्र के गांव चका निवासी लालता प्रसाद शर्मा के छोटे पुत्र राजेश शर्मा की शादी बरेली के गांव बिलगवा पिपरिया निवासी याद प्रकाश शर्मा की पुत्री सोनी शर्मा के साथ हुई है। बरात गुरुवार 26 नवंबर की शाम को बरेली गई थी।शुक्रवार 27 नवंबर को दोपहर राजेश शर्मा अपनी दुल्हन को विदा कराकर हेलीकॉप्टर से अपने गांव पहुंचा। गांव ही नहीं जिले में हेलीकॉप्टर से दुल्हन लाने की यह पहली शादी है। जिस पर लाखों रुपए खर्च किए गए।सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी मौजूद रही। लालता प्रसाद गांव में खेती किसानी करते हैं। उनका पुत्र राजेश शर्मा दिल्ली राजेश के बारे में ज्यादा कुछ बताने से इनकार कर दिया।उसने बचपन में ही है सपना देखा था कि वह अपनी पत्नी को हेलीकॉप्टर से विदा करा कर लाएगा। उसकी पत्नी ने भी हेलीकाप्टर से विदा कर ले जाने की इच्छा जताई थी। उसने प्रण लिया था वह हेलीकॉप्टर से ही विदा कराकर लाएगा। शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे राजेश शर्मा की दुल्हन को हेलिकॉप्टर से विदा कराकर गांव के नजदीक पर उतारा गया। इस अनोखी शादी से गांव में खुशी का माहौल है।सुबह से ही आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।
लखनऊ से ब्यूरो चीफ राघवेंद्र सिंह,(राजू शर्मा) की रिपोर्ट !