अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा का सवर्ण अधिकार सम्मेलन का आयोजन चीनी मिल परिसर मे किया गया।

समस्तीपुर:- जिले के अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा द्वारा शहर के चीनी मिल परिसर मे सवर्ण अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अर्जुन प्रसाद सिंह व संचालन राकेश ठाकुर ने किया।

कार्यक्रम के उदघाटन कर्ता के रूप मे संबोधित करते हुए सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा की आजाद भारत मे सवर्ण समाज को गुलाम बनाया जा रहा है ! सवर्णों को विकास के योजनाओं से अलग कर उसे सभी क्षेत्रों मे कमजोर व लाचार बनाया जा रहा है ! यह काम आजादी के तुरंत बाद से ही एक सामूहिक राजनीतिक गठजोड़ वाले साजिश के तहत जो शुरू किया गया ! वह सवर्ण विनाशक अभियान अब सभी सरकारों व तमाम राजनीतिक दलों द्वारा और जोरशोर से चलाया जा रहा है ! आजतक सवर्णों का वोट ताकत व समर्थन लेकर सत्ता बनाने वाली पार्टी भी पुरे सवर्ण समाज को कानूनी गुलाम बनाने का कारबार चलाए हुए हैं। अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने आगे कहा की सवर्णों व मुसलमानों पर देशभर मे राजनीतिक आतंकतवाद चलाया जा रहा है ! एक रणनीतिक साजिश के तहत हिन्दु सवर्णों और मुसलमानों को आपस मे दुरी बनवा कर भ्रष्ट व शिखण्डी पार्टीयाँ तथाकथित हिन्दुत्व एवं फरेबी धर्मनिर्पेक्ष बनके लगातार सत्ता की रोटी सेंकने का धंधा चलाए हुए हैं !

जबकि भारतीय राजनीति के यह दोनो पहलवान समान हैं ! परन्तु दुर्भाग्य यह है की सवर्णों और मुसलमानों को अब लंबे समय से राजनीतिक पालकी ढ़ोने मे लगा दिया गया है ! यहॉ तक की पिछड़े जाति के नेताओं ने खुद सत्ता के अंधे लोभ मे ST/SC जैसा जूल्मी और राक्षसी कानून सवर्ण के साथ मुस्लिम और पुरे अतिपिछड़े समाज पर भी लगा दिया ! अत: अब गरीब गरीब एक समान और बेरोजगार बेरोजगार एक समान की नीतियों को बनाने हेतू देशभर मे सवर्णों मुसलमानों और पिछड़ों को राजनीतिक व कानूनी आजादी का जंग छेड़ना होगा ! समय की मांग है सवर्ण मुसलमान और अतिपिछड़ा समाज मिलकर अपनी सरकार का खुद निर्माण करे ! करोड़ों गरीब लाचार बेरोजगार फटेहाल आवासहीन भूमिहीन सवर्णों को दलितों के विकास की योजनाओं की तरह की योजना व कानून चाहिए ! तभी भारत मे लोकतंत्र सही मे है यह माना जाएगा ! अन्यथा भारत के इस गैर बराबरी वाले लोकतंत्र का हम देश ही नही दुनियां के मंचों पर जाकर ताकतवर विरोध करेंगें। वहीं सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप मे संबोधित करते हुए भारतीय मुस्लिम अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो० डा० अमानुल्ला ने कहा की भारत मे सवर्णों और मुसलमानों को बराबरी का हक अधिकार नही दिया जा रहा है ! देशभर मे सरकारी योजनाओं के मार्फत जबरन सवर्णों को गरीब लाचार बेरोजगार समाज बनाया जा रहा है ! वहीं मुसलमानों को फरेबी सेकुलर पार्टीयों द्वारा हिन्दु आ जाएगा ,हिन्दु खा जाएगा का डर दिखाकर केवल राजनीतिक गुलामी करवाई जा रही है ! यह बात अब देशभर के मुसलमान समझ चूके हैं ! दरअसल भारत मे बगेैर हिन्दु के मुसलमान और वगेैर मुसलमान के हिन्दु समाज का जीवन व्यवस्था संभव नही है ! जब सेकुलर पार्टीयों के नेता हमे हिन्दुओं से ही डराते रहते हैं तो खुद हिन्दु बने रहना क्यों चाहते हैं ? दरअसल ऐसे ही नेताओं व राजनीतिक दलों के कारण देश का माहौल खराब किया जा रहा है ! सवर्ण और मुसलमानों की एकता का लंबा इतिहास रहा है ! सवर्ण और मुसलमानों ने मिलकर देश की आजादी की लड़ाई मे अहम योगदान दिया है ! सवर्ण और मुसलमानों को मिलाकर पुरी सत्ता का गणित फीट बैठता है।
वहीं सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशिरंजन सिंह ने कहा की बिहार में निकलेगा सवर्ण मुस्लिम एकता रथ, जो गाँव गाँव तक जाएगा। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सवर्ण मोर्चा के वरिष्ठ बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने कहा की सवर्ण समाज मोदी राहुल और नीतीश प्रेम मे केवल अपनी बर्बादी का रास्ता बना रहा है। ऐसे तमाम नेता व दल मिटाकर स्वंय के हित वाले राजनीतिक मार्ग को मजबूत करने की सख्त जरूरत है , जिसके लिए सवर्ण सामाजिक क्रांति किया जाना चाहिए। इस कार्यक्रम मे सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बिहार सवर्ण बुद्धिजीवि मंच के अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ शिक्षविद श्री बलिराम शर्मा ,उपाध्यक्ष पद पर सुरेश कुमार सिंह व जिला आई टी सेल प्रभारी के रूप में रौशन चौधरी को माला पहना कर नियुक्त करने की घोषणा की। कार्यक्रम को सवर्ण मोर्चा के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, डॉ० शंभू कुमार, भारतीय मुस्लिम अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता मो० हारूण रसीद,सवर्ण युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव कुणाल सिंह,गौरव सिंह, आदि ने संबोधित किया।मौके पर हज़ारों लोग उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: