सितारगजं उत्तराखंड : भाजपा के जिलापंचायत सदस्यो के चयन को लेकर रायसुमारी

एकर-ऊधमसिंहनगर जिले की पांच विधानसभाओ में भाजपा द्वारा जिलापंचायत सदस्यो के चुनाव के उम्मीदवारों के नामो की रायसुमारी को लेकर भाजपा के पांचों विधानसभाओ के विधायकों,पदाधिकारियो व वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सितारगंज में एक बैठक की।

रिपोर्टर- बिट्टू अंसारी

जिसमे भाजपा के सिंम्बल से पांचो विधानसभाओं से पंचायती चुनाव में जिलापंचायत सदस्यो को लेकर एक-1 सीट पर जाएंगे रायसुमारी के बाद 3-3 भाजपा से नाम। जिसमे हर जिलापंचायत सीट पर भाजपा द्वारा सिर्फ एक को ही मिलेगा जिलापंचायत सदस्य का सिंम्बल। वी-ओ-ऊधमसिंहनगर जिले की पांचो विधानसभाओ में पंचायती चुनाव में भाजपा के टिकट पर जिलापंचायत सदस्यो के चयन को लेकर जिले के पांचों विधानसभाओ के भाजपा विधायकों,पदाधिकारियो तथा वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक सितारगंज में सम्पन्न हुई है। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जिला पंचायत सदस्यों को टिकट देने को लेकर आपस मे रायसुमारी की गयी।जिसमे सितारगंज के क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा व भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता ने बताया कि ऊधमसिंहनगर की पांच विधानसभाओ में सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा, किच्छा तथा रुद्रपुर में हो रहे पंचायती चुनावो में भाजपा के टिकट पर जिलापंचायत सदस्यो के चुनाव को लेकर राय सुनारी के लिए सितारगंज में भाजपा के विधायको, कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियो की एक बैठक हुई है। जिसमे सभी विधानसभाओ से हर सीट पर भाजपा कार्यकर्ताओं में से ही 3-3 नाम भाजपा के पैनल को भेजे जाने है।जिसके बाद भाजपा द्वारा एक जिलापंचायत सदस्य को ही भाजपा का टिकट मिलेगा। मोदी जी का सपना है कि पंचायती चुनाव में भी भाजपा के ही जिला पंचायत सदस्य जीतकर आये।इसको लेकर ही भाजपा के लोग आपस मे बैठकर रायसुमारी कर रहे है। कोई भी भाजपा कार्यकर्ता ये ना कह सके कि उनसे जिलापंचायत सदस्य की टिकट के चयन को लेकर उनकी राय नही ली गयी।इसको लेकर ही जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: