शादी के बाद कहाँ रवाना हुए विराट-अनुष्का
इटली में शादी रचाने के बाद हनीमून के लिए रवाना हुए विराट-अनुष्का।
ख़बर है की दोनों अगले कुछ दिन रोम में बिताएंगे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, करीब हफ्ते भर बाद दोनों भारत लौटेंगे।हनीमून से लौटने के बाद दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन आयोजित किए जाएंगे।
इसी बीच, इटली में शादी के बाद दोनों पक्षों के लोग भारत लौट आए हैं।
पहला रिसेप्शन 21 दिसंबर को दिल्ली में होगा। यहां दोनों परिवारों के रिश्तेदार शामिल होंगे। वहीं दूसरा रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में होगा। यहां बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के सितारे शामिल होंगेष
खबर है कि मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में टीम इंडिया के सभी सदस्य सचिन तेंडुलकर, युवराज सिंह, हरभजन सिंह के साथ ही शिरकत करेंगे। बॉलीवुड से आदित्य चोपड़ा, रानी मुखर्जी, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान शामिल हो सकते हैं।
यूंतो विराट-अनुष्का का रिसेप्शन कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके अनुसार दिल्ली का रिसेप्शन ताज डिप्लोमेटिक इनक्लेव के दरबार हॉल में होगा। विराट-अनुष्का की शादी के रिसेप्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया जाएगा। विराट के करीबी सूत्रों का मानना है कि इस नवविवाहित दंपति को आशीर्वाद देने प्रधानमंत्री के पधारने की पूरी उम्मीद है।
पाक क्रिकेटरों ने दी विराट-अनुष्का को शादी की बधाई देकर जीता सबका दिल, यह बधाई संदेश सोशल मीडिया में धूम मचा रहा है। विराट और अनुष्का की शादी को लेकर पिछले कुछ दिनों से सस्पेंस गहराया हुआ था। जैसे ही विराट और अनुष्का की शादी की फोटोज सोमवार शाम को इंटरनेट पर प्रकट हुई, लोगो ने इन्हें बधाई देना शुरु कर दिया।