जन जन का अधिकार, जन अभियान के तहत रालोसपा ने हस्ताक्षर अभियान को लेकर बैठक की।

समस्तीपुर/दलसिंहसराय:- जिले के दलसिंहसराय प्रखंड क्षेत्र के सुल्तानपुर घटहो पंचायत अंतर्गत पुरानी दुर्गा स्थान स्थित शिक्षक मिथलेश सिंह के दरवाजे पर पंचायत स्तरीय रालोसपा की शिक्षा सुधार जन जन का अधिकार, जन अभियान के तहत रालोसपा ने हस्ताक्षर अभियान को लेकर बैठक किया।

वहीँ पंचायत अध्यक्ष नन्दकिशोर सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन हुई। आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए रालोसपा नेत्री स्वीटी प्रिया ने कहा कि शिक्षा समाज का दर्पण है। इसके वगैर मनुष्य का जीवन बेकार है। इसकी दशा को बदलने के लिए रालोसपा सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने दिशा निर्देश दिया है। समाज के महिला पुरुषों को हस्ताक्षर अभियान में अपनी सहभागिता कायम कर शिक्षा सुधार हेतु आगे आना चाहिए।

बैठक में रालोसपा के युवा नेता कमलेश कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष सीताराम महतो, अमरकांत प्रसाद, मिथिलेश प्रसाद सिंह, सुखदेव महतो, राम विलास पासवान आदि वक्ताओं ने उपस्थित लोगों से हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर शिक्षा सुधार के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया। इस मौके पर सुमित्रा देवी, रामपरी देवी, फूलकुमारी देवी, कविता देवी, विनोद राय, विष्णुदेव सिंह, सोनेलाल सिंह, राम उचित सिंह, रामानन्द महतो, नितेश कुमार सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष पंचायत वासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: