निबंधित श्रमिकों के कागजात का सत्यापन कर की गई नवीकृत

~श्रम कार्यालय में सुबह से लगी रही श्रमिकों की लंबी कतार

~20222 श्रमिकों ने पूर्व में ही कराया था निबंधन

जमुई:-26 दिसम्बर से चल रहे श्रम कार्यालय में निबंधित श्रमिकों के कागजात का सत्यापन और नवीकृत को लेकर शुक्रवार को भी श्रमिकों की काफी भीड़ श्रम कार्यालय में लगी रही।शुक्रवार को जिले के गिद्धौर और झाझा प्रखंड के सैकड़ों निबंधित श्रमिकों की लंबी कतारें कागज़ात सत्यापन और नवीकृत के लिए सुबह से ही लगी रही।श्रम अधीक्षक द्वारा सभी निबंधित श्रमिकों का बारी-बारी से कागज़ात का सत्यापन व नवीकृत किया गया।श्रम अधीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि जिले में 20222 श्रमिकों ने पूर्व में निबंधन कराया था।

जिसका 26 दिसम्बर से कागजातों का सत्यापन और साथ ही नवीकृत किया जा रहा है।निबंधित श्रमिक की संख्यां अधिक होने की वजह से सत्यापन के लिए बारी-बारी से प्रखंड के आधार पर बुलाया जा रहा है।अगर कोई भी प्रखंड के श्रमिक किसी कारणवश नहीं आ पाते हैं तो उनलोगों का भी सत्यापन अगले दिन दूसरे प्रखंड वालों के साथ कर दिया जाता है।आगे उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया 15 जनवरी 2019 तक चलेगी।वहीं श्रम अधीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि चिकित्सा सहायता के तौर पर 3000 रुपये के हिसाब से जिले के 3200 श्रमिकों को राशि दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: