डांस की दुनिया में आज एक बड़ा नाम हैं, कभी भूखे रहकर गुजारी थी रातें .
रेमो डिसूजा जितने बड़े परदे पर सफर कोरियोग्राफर तो उल्टे ही सफल जज वह छोटे पर्दे पर। उन्होंने अपने टीवी करियर की शुरुआत जीटीवी के डांस बेस्ड रियलिटी शो डांस इंडिया डांस से की थी। इसके साथ ही वह कलर्स के डांस बेस्ड रियलिटी शो झलक दिखला जा में भी बतौर जज नजर आ चुके हैं। रेमो डिसूजा ने कभी भी डांस की कोई पारंगत ट्रेनिंग नहीं ली। उन्होंने डांस की शिक्षा माइकल जैक्सन के विडियोज को देखकर ग्रहण किया हैं। वह बचपन से ई माइकल के डांस मूव्स को देखकर उसमे अपने स्टेप्स खुद कोरियोग्राफ कर सीखते थे। पैसे की तंगी के चलते उन्होंने अपनी डांस क्लास सुपर ब्रैट्स खोली। और लोगो को डांस सिखाने लगे।
शुरूआती दौर में रेमो को इस क्षेत्र में बहुत संघर्ष करना पड़ा। एक बार तो उनके पास पैसे की इतनी तंगी आ गयी थी की उन्हें अपनी दो रातें बिना कुछ खाए-पिए स्टेशन पर गुजारनी पड़ी. डिसूजा आज 43 साल के हो गए हैं। रेमो का जन्म 2 अप्रैल 1974 को बेंगलुरु में एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम गोपी नायर है जो कि इंडियन एयरफोर्स में ऑफिसर थे। रेमो आज जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, उसके पीछे लंबा स्ट्रगल छिपा है।डांस के अलावा रेमो ने कई फिल्में भी डायरेक्ट की हैं। उनकी पहली फिल्म 2011 में आई ‘फालतू’ है। इसके बाद उन्होंने ‘एबीसीडी’ सीरीज की फिल्में की। इस सीरीज की तीसरी फिल्म ‘एबीसीडी रिलोडेड’ 2019 में आएगी। वहीं उनके डायरेक्शन में फिल्म ‘रेस 3’ की शूटिंग चल रही है। जिसमें सलमान खान, अनिल कपूर और जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म इसी साल 15 जून को रिलीज होगी।