प्रियंका चोपड़ा ने कहा ‘शादी प्लानिंग से नहीं होती’ ढूढ़ रही हैं MR.Perfect…!
मंगलवार को ‘जी सिने अवॉर्ड 2017’ में हिस्सा बनने इंडिया आईं प्रियंका से मीडिया ने शादी के बारे में पूछा?
बॉलीवुड से हॉलीवुड की तरफ बढ़ चुकी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में काफी बिजी हैं. इन दिनों वह अपने अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ के तीसरे सीजन की शूटिंग में लगी हैं. तो वहीं उनकी हॉलीवुड फिल्मों का भी सफर जोरों से शुरू हो चुका है. सिर्फ हॉलीवुड ही नहीं, प्रियंका बॉलीवुड की भी कई फिल्मों की स्क्रिप्ट पर विचार कर रही हैं. लेकिन अपने इतने सारे बिजी शेड्यूल के बीच प्रियंका शादी का भी मन बना रही हैं, लेकिन इस ‘देसी गर्ल’ को देश-विदेश घूमने के बाद भी अपनी पसंद का लड़का अभी तक नहीं मिला है. यह हम नहीं बल्कि खुद प्रियंका चोपड़ा कह रही हैं. न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार प्रियंका का कहना है कि वह शादी के लिए सही व्यक्ति की तलाश में हैं. हालांकि प्रियंका का कहना है कि शादी प्लानिंग से नहीं होती।
बॉलीवुड प्रोजेक्ट्रस के बारे में पूछने पर प्रियंका ने कहा कि उन्हें राकेश शर्मा की बायोपिक के लिए संपर्क किया गया था। इस फिल्म में आमिर खान मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म सिद्धार्थ राय कपूर और महेश मथाई द्वारा निर्देशित होगी। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं. इस साल की शुरुआत में ही वे हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में नजर आई थीं।
जी सिने अवॉर्ड में शिरकत करने आई प्रियंका चोपड़ा, स्टेज पर अपने फिल्मी भाई यानी रणवीर सिंह और पिता अनिल कपूर के साथ स्टेज पर थिरकती नजर आईं. बता दें कि फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में रणवीर और प्रियंका भाई बहन बन चुके हैं, जबकि ‘बाजीराव मस्तानी’ में वह रणवीर की पत्नी काशीबाई का किरदार निभा चुकी हैं।