नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

~पहले बॉयफ्रेंड ने बनाया था शारीरिक संबंध फिर दोस्तों ने मिलकर लूटी अस्मत

~पीड़िता ने 5 नामजद व 2 अज्ञात पर महिला थाना में कराया मामला दर्ज

~पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बॉयफ्रेंड सहित दो दुष्कर्मी को किया गिरफ्तार

~5 दुष्कर्मी फरार,पुलिस कर रही है छानबीन

जमुई:-गुरुवार को जिले के अलीगंज प्रखंड के चन्द्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत कोदवरिया गांव की इंटर के नाबालिग छात्रा के साथ हुए गैंग रेप मामले में शुक्रवार को पांच नामजद सहित दो अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया।उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले नाबालिग के बॉयफ्रेंड विकास कुमार को गिरफ्तार किया फिर एक और दुष्कर्मी संजीव कुमार को भी गिरफ्तार किया।जबकि तीन नामजद व दो अज्ञात दुष्कर्मी फरार हो गए।फरार दुष्कर्मी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

इस सम्बंध में महिला थानाध्यक्षा रीता कुमारी ने बताया कि पीड़ित लड़की अपने बॉयफ्रेंड विकास कुमार के साथ कैलाश डैम पर घुमने गयी थी। जहां सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए विकास ने पहले नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाया।इसी दौरान कोदवारिया गांव के संजीव कुमार,राक्कू यादव,बमबम यादव सहित चार लड़के वहां पहुँचे और चारों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।फिर कुछ देर के बाद विपिन पासवान सहित दो अज्ञात लड़के भी पहुंच गए।उसके बाद तीनों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।जब नाबालिग छात्रा बेहोश हो गई तो सभी दुष्कर्मी लड़कीं को छोड़कर फरार हो गए।

बाते चलें कि सबसे दिलचस्प मामला यह है कि नाबालिग के बॉयफ्रेंड और सभी दुष्कर्मी एक ही गांव के हैं।दुष्कर्म की घटना से साफ पता चल रहा है कि प्लानिंग के तहत नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है।दुष्कर्मी कोई और नहीं बल्कि नाबालिग के बॉयफ्रेंड के साथी बताए जा रहे हैं।प्यार के झांसे में फंसा कर बॉयफ्रेंड ने इस तरह का घिनौना खेल नाबालिग छात्रा के साथ खेला है।

इधर घटना की जानकारी पीड़ित लड़की के परिजनों द्वारा चन्द्रदीप थाने को दी गई।उसके बाद थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने वरीय पदाधिकारियों को इस घटना से अवगत कराया।घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी के निर्देश पर एसडीपीओ रामपुकार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर संभावित क्षेत्रों में छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने दो दुष्कर्म के अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।जबकि तीन नामजद दुष्कर्मी राक्कू यादव,बमबम यादव और विपिन पासवान एवं दो अन्य अज्ञात दुष्कर्मी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

*कहते हैं एसडीपीओ

एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने बताया कि 5 फरार दुष्कर्मी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।और साथ ही गिरफ्तार दुष्कर्मी से गहन पूछ-ताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: