कल्याणपुर दक्षिणी भाजपा मंडल के गोपालपुर पँचायत शक्ति केंद्र पर बैठक आयोजित।

समस्तीपुर/कल्याणपुर:-कल्याणपुर दक्षिणी भाजपा मंडल के गोपालपुर पँचायत शक्ति केंद्र पर बैठक आयोजित किया गया। गोपालपुर पँचायत के बालापुर बूथ पर भाजपा के शक्ति केंद्र की बैठक बूथ अध्यक्ष राकेश ठाकुर के दरवाजे पर आयोजित हुई।

इस बैठक की अध्यक्षता शक्तिकेन्द्र संयोजक राजेश कुमार ने की, बैठक की संचालन मंडल अध्यक्ष इंद्रमणि कुमार ने कीया।बैठक में लोकसभा प्रभारी रत्नेश सिंह ने सभी बूथ अध्यक्ष, बीएलए 2, बूथ महामंत्री, बूथ प्रभारी की वर्क लिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि बूथ अध्यक्ष भाजपा का ब्रह्मा हैं। बीएलए 2 शंकर हैं, तो बूथ प्रभारी विष्णु हैं। यही ब्रह्मा, विष्णु और महेश भाजपा के वोट के निर्माण करता है। वहीँ विपक्षी के वोटों का संहार करता है, यही बूथ समिति का पालन करता है। सब मिलकर ही भाजपा को विजयी प्रदान कराते हैं। जिला प्रवक्ता प्रभात कुमार ने बैठक में कहा कि 16 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच सभी पंचायतो में पदयात्रा कर वोटरों के बीच के केंद्र सरकार के साढ़े चार वर्षों की उपलब्धि को रखा जाएगा। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश से आतंकवाद, नक्सलवाद, परिवारवाद, क्षेत्रवाद, रोहंगिया मुसलमान को भगाने की बात करते है, तो विरोधी मोदी को भगाने की बात करते हैं।

पिछले चार वर्षों में गरीबो, पीड़ितों, शोषितों, किसानो, जवानों के लिए जितने कल्याणकारी योजना आयी है, उतना पहले 60 वर्षो की सरकार नही कर पाई थी। इस मौके पर विधानसभा के विस्तारक अभिनाश झा, किसान मोर्चा के जिला मंत्री सुधीर शर्मा, शक्ति केंद्र प्रभारी ललन साह, मंडल महामंत्री विजय शंकर ठाकुर, लालपरी देवी, लाल बाबू सहनी, बिपिन ठाकुर कर्पूरी, लल्लू ठाकुर, प्रभु ठाकुर, वरुण कुमार, प्रवीण पाल, अखिलेश कापर, जय किशोर ठाकुर, ब्रजकिशोर ठाकुर, मनोज कुमार, शिव शंकर ठाकुर, लखिन्द्र सहनी, संजीत कुमार, धीरेन्द्र कुमार ठाकुर इत्यादि रहे, मौके पर पार्टी की सदस्यता भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: