OMG अर्जुन कपूर ने ये क्या कह दिया श्रीदेवी की मौत पर

sridevi

श्रीदेवी की मौत से पहले अर्जुन, अपनी सौतेली मां और सौतेली बहनों के करीब कभी नहीं देखे गए.. यहां तक कि एक इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा था कि उनका खुशी और जाह्नवी के साथ कोई रिश्ता नहीं है.. क्योंकि हम लोग ज्यादा नहीं मिलते और ना ही साथ में कभी समय बिताते हैं। श्रीदेवी के निधन के बाद जब कपूर खानदान पर दुखों का पहाड़ टूटा तो अभिनेता अर्जुन कपूर पिता बोनी कपूर और बहन जाह्नवी, खुशी के लिए ढ़ाल बन कर खड़े हो गए। पिता की मदद के लिए जहां वो दुबई पहुंचे, वहीं भारत में श्रीदेवी के अंतिम संस्कार की सारी जिम्मेदारियां सम्भाली जिसके लिए सभी लोग उनकी तारिफे करते नजर आ रहे हैं.. वहीं अब उन्होने अपनी सौतेली मां श्रीदेवी के लिए कुछ ऐसा पोस्ट किया है जिससे उनके फैंस उन्हे रिएल हीरों कहने लगे हैं। श्रीदेवी की मौत के बाद पहली बार अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात शेयर की है .. अर्जुन कपूर ने अपने पिता बोनी और श्रीदेवी की बेटियों जाह्नवी और खुशी के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि जिंदगी उठकर चलने का नाम है। अर्जुन ने पोस्ट में लिखा हैं कि ‘आप साहसी हैं क्योंकि जिंदगी आपको हौसला हारने की सारी वजह देती है, लेकिन आप उठते हैं और आगे बढ़ते हैं। अर्जुन की इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा है कि, ”अर्जुन आप बहादुर इंसान हो, आप में एक लीडर के गुण हैं.. आपके लिए तालियां डियर अर्जुन।” वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि , ”अर्जुन जी, खुशी में तो हर कोई साथ देता है, पर जिस तरह से आपने दुख में अपने पिता और बहनों का साथ दिया, वह वाकई बड़ी बात है, लव यू।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: