नीतीश और अमीत साह सवर्णों को नही दबा सकते:- सवर्ण मोर्चा

समस्तीपुर/विभूतिपुर:- अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के सवर्ण जागरण अभियान के तहत राष्ट्रीय महासचिव व बिहार प्रदेश प्रभारी संतोष भारद्वाज के नेतृत्व मे आज विभूतीपुर के साखमोहन मे सवर्ण जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

केन्द्र व राज्यों के सरकारी सवर्ण विनाशक योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गयी।सवर्णों पर चलाए जा रहे सरकारी व राजनीतिक आतंकतवाद के खिलाफ वहॉ उपस्थित सैकड़ों लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया।अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह वहॉ मुख्यअतिथि के रूप मे संबोधित करते हुए कहा की आजाद भारत मे सवर्णों के खिलाफ एक राष्ट्रीय राजनीतिक गठजोड़ ने वाली साजिश पिछले सत्तर वर्षों से चलाया जा रहा है।जिस गठजोड़ मे राजनीतिक दल शामिल हैं। यही कारण है की आज तक केन्द्र के बजट से एक रू० तक गरीब लाचार बेरोजगार फटेहाल आवासविहीन भूमिहीन सवर्णों के उद्धार के लिए आवंटित नही किया गया। यही स्थिति सभी राज्यों मे सवर्णों के साथ राज्य सरकारों द्वारा किया गया है।जबकि देशभर मे सवर्ण समाज इन्ही सरकारी योजनाओं के मार्फत करोड़ों गरीब लाचार बेरोजगार फटेहाल बेरोजगार आवासविहीन भूमिहीन और उच्च शिक्षाविहीन बना दिया गया है।आखिर देश व बिहार मे सवर्ण समाज को सवर्ण समाजिक विकास की योजनाओं की सख्त जरूरत है। जिसे कोई नेता बनाने को तैयार नही है। चाहे वह सवर्ण समाज के ही सांसद विधायक मंत्री क्यों नही हो। अत: सवर्ण समाज को अपने हक अधिकार के लिए अब समाजिक क्रंति करने हेतू गॉव-गॉव से बाहर आना होगा। वहीं सवर्ण मोर्चा राष्ट्रीय महासचिव व बिहार प्रदेश प्रभारी संतोष भारद्वाज ने कहा की सवर्ण मोर्चा देशभर मे विगत पंद्रह वर्षों से देशभर मे लगातार सवर्ण आंदोलन कर रहा है। जिसे सभी सवर्णों को मिलकर बेहद ताकतवर बनाने की जरूरत है।समस्तीपुर मे सवर्ण मोर्चा का अभियान भी गॉव-गॉव तक जा रहा है। जिसमे आप सब सवर्णों का सहयोग मिल रहा है। वहीँ सवर्ण मोर्चा के वरिष्ठ बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष डा० शंभू कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर सवर्ण जागरण अभियान मे बिहार प्रदेश संगठन सचिव राधाकांत ठाकुर, बेगुसराय जिला अध्यक्ष गोल्डेन कुमार, समस्तीपुर जिला संयोजक अर्जुन सिंह, विभूतिपुर प्रखण्ड के वरिष्ठ नेता शशिकांत, बेगुसराय सवर्ण युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रिषभ कुमार, सुमित सिंह, चतुर सिंह चीता, कृष्णा कुमार, जुगनू देव, गौतम बाबा, रूपक कुमार, राम सुमरन चौधरी, दिपक कुमार सिंह, चंद्रिका सिंह, राहुल कुमार, राकेश कुमार सिंह राजपूत,मदन मोहन झा आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: