मुख्य सफाई निरीक्षक पर कार्यवाहक चालकों ने लगाया उत्पीडन का आरोप !
नगर निगम के कुछ कर्मचारियों का कहना है कि उनका साहब जबरन उन्हें मानसिक प्रताड़ित कर रहा है। पीड़ितो ने एसएसपी और डीएम कार्यालय में पेश कर शिकायती पत्र देते होते हुए बताया कि वह 108 ड्राईवर पद पर तैनात थे। आचार सहिंता लगी होने के कारण उन्हें नगर निगम प्रशासन द्वारा ड्राईवर पद से हटाकर सफाई कर्मचारी के पद पर भेजने का आदेश दिया, यह बात सुन कर कई कार्यवाहक कर्मचारी लिखित सूचना देकर एक सप्ताह के लिए अवकाश पर चले गए।
आरोप है कि नगर निगम प्रशासन के इशारे पर मुख्य सफाई निरीक्षक अनिल दुबे ने अवकाश पर गए कर्मचारियों को फोन कर हड़काया कि यदि वह अवकाश खत्म कर कार्य पर नहीं लौटेगे तो उनके पद की सेवा समाप्त कर दी जायेगी। यह सुनक कर अवकाश पर गए कर्मचारी उल्टे पैर लौट आये। पीड़ितो ने बताया कि मुख्य सफाई निरीक्षक उनका मानसिक रूप से शोषण कर रहा है। कुछ कर्मचारियों का कहना है कि वह अनुसूचित जाति के है इसलिये उनके साथ कुछ ज्यादा ही भेद भाव हो रहा है। पीड़ितो ने धमकी भरा आॅडियो मैसेज होने के भी दावे किये है। एसएसपी ने जांच के आदेश देकर दोषी पाये जाने पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। शिकायत करने वालो में राजीव, जयपाल, नन्हे, चन्द्रपाल, अजय पाल, अमित कुमार, सत्यपाल, महेन्द्र सहित तमाम कार्यवाहक कर्मचारी मौजूद रहे।