खेल से स्वास्थ्य प्राप्त होता है तभी तो स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है

khelkood

हाथरस- एम0एल0डी0वी0 स्पोर्ट्स मीट के अन्तर्गत आयोजित विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का उद्घाटन राज्य अध्यापक पुरस्कार से पुरस्कृत डी0आर0बी0 के पूर्व प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्त ने किया। इस अवसर पर खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए श्री गुप्त ने कहा कि खेल भी एक मन्दिर है जिसमें उत्साह एवं परिश्रम से विजय द्विंदभी बजाई जाती है। खेल से स्वास्थ्य प्राप्त होता है तभी तो स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। उन्होंने भव्य स्तर पर आयोजित एम0एल0डी0वी0 स्पोर्ट्स मीट की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से इस कालेज के छात्र-छात्रायें निकट भविष्य में खेल जगत में जनपद का नाम रोशन करेंगे।इस अवसर पर 100 मीटर दौड़ जूनियर बालक में ललित कुमार प्रथम, आकाश द्वितीय तथा 100 मीटर जूनियर बालिका दौड़ में प्रांशू प्रथम तथा चारू द्वितीय रहीं। सीनियर 100 मीटर दौड़ बालक में पुष्पेन्द्र प्रथम तथा अभिषेक द्वितीय एवं 100 मीटर दौड़ सीनियर बालिका में शीतल प्रथम तथा खुशी द्वितीय रहीं। जूनियर 200 मीटर दौड़ बालक में आकाश प्रथम, प्रशान्त द्वितीय व बालिका में खुशबू प्रथम तथा शिवांगी द्वितीय रहीं। सीनियर 200 मीटर दौड़ बालक में समीर प्रथम, पुष्पेन्द्र द्वितीय तथा बालिका वर्ग में शीतल प्रथम एवं खुशी द्वितीय रहीं। 400 मीटर सीनियर बालक वर्ग में अभिषेक प्रथम तथा वसीम द्वितीय रहे। जूनियर गोला फेंक में मनीष प्रथम रजत द्वितीय तथा सीनियर गोला फेंक में समीर प्रथम व अभिषेक द्वितीय रहे।

khel

बैडमिंटन प्रतियोगिता में अपनी-अपनी कक्षाओं में अभिषेक, आस्थिक, संजना, प्राची, खुशी, दीक्षा, देव, आयुष, आयुष वशिष्ठ, रौनक, रोहित विजेता रहे। प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में मुनीष, आयुषी, सुमित, यादवेश प्रथम एवं 100 मीटर दौड़ में गौरी, रोहित, सरोज, मुस्कान व मनु प्रथम रहे। स्कीपिंग (रस्सी कूद) में वर्षा, सृष्ठी, प्राची, खुशी, सलौनी, शिवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर में सारिका, पलक, यश्शवनी, हिमांशी, गुंजन तथा दीक्षा प्रथम रहीं। खो-खो में अनन्या, कोमल, हिमांशी, गरिमा की कप्तानी में छात्राओं ने मैदान मारा। कब्बडी में प्रवीण, अनन्या, तान्या, राशि, नितिन एवं निखिल की कप्तानी में छात्र-छात्राओं ने कब्बडी प्रतियोगिता जीती। बैलून रेस में रिशभ, हरसू, शुभम, क्षमा, रितु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्पून रेस में नमन, तान्या, अभिषेक, ललित, रोहित एवं दीपा प्रथम रहे। फ्राग रेस में सुमित, आयुशी, यादवेश, पलक, कृष्णा, रितु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जलेबी रेस में अनुराग, अपेक्षा, क्षमा ने प्रथम तथा बनाना रेस में यूविका, लकी, वैष्णवी, यश, भविष्य, निराली, तान्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में भगवती गुप्ता, आई0के0 राना, राधेश्याम, पंकज अग्रवाल, एम0एल0गुप्ता, लक्ष्मण प्रसाद, संजय मिश्रा, सोनू शर्मा, पवन शर्मा, अंकित, हरीश शर्मा, ममता सूद, वर्षा शर्मा, आरती शर्मा, गीता गौतम, कल्पना शर्मा, मोहिता गुप्ता, आर0पी0 कोशिक, आर0के0 गुप्ता, कुमुद कुमार गुप्ता, शैलकान्ता गुप्ता, पूनम वार्ष्णेय, रविकान्त गुप्ता, आलोक गुप्ता, स्वाती वार्ष्णेय, सुनीता गुप्ता, पुनीत गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद आदि का विशेष सहयोग रहा। फोटोग्राफी एवं छायांकन कालेज का प्रतिभाशाली छात्र मोहक गुप्ता द्वारा किया गया। संचालन वबिता भारद्वाज एवं सारिका सोनी ने किया। अंत में संस्था की प्रधानाचार्या नीरू गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: