एसडीएम के औचक निरीक्षण के बाद क्रय केंद्रों पर बढी धान की आवक

पूरनपुर।ग्रामीण क्षेत्रों में लगे धान क्रय केंद्रों पर उप जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण के बाद आवक बढ़ गई है। क्रय केंद्रों पर सुबह से ही धान लेकर आए किसानों की लंबी लाइनें देखने को मिली।लगातार उप जिलाधिकारी के निरीक्षण से खरीद व्यवस्था पटरी पर आती दिख रही है।
गुरुवार पूरनपुर उप जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने घाटमपुर साधन सहकारी समिति में लगे पीसीएफ के धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया था।बारदाने के अभाव में तौल बंद होने पर नाराजगी जताई थी। मौके पर मौजूद भाजपा मंडल महामंत्री लक्ष्मण प्रसाद वर्मा व समाजवादी पार्टी के युवा नेता परमजीत सिंह ने बारदाना की समस्या से उप जिलाधिकारी अवगत कराया था।किसानों की समस्या को ध्यानार्ध में लाते हुए उपजिलाधिकारी ने एजेंसी को अवगत कराया। उप जिलाधिकारी की सख्ती के बाद देर रात क्रय केंद्र पर बारदाना पहुंच गया।सुबह होते ही किसान धान की ट्रालियां लेकर क्रय केंद्र पर पहुंच गए। क्रय केंद्र पर प्रभारी ने पहुंचकर सुबह से ही धान की तौल शुरू करा दी।क्रय केंद्र परिसर में जगह ना होने के कारण पूरनपुर बंडा हाईवे पर ट्रालियों की लंबी लाइन देखने को मिली।उप जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित क्रय केंद्रों पर धान की आवक बढ़ गई है।उप जिलाधिकारी ने बताया कि कोई भी किसान अपना धान बिचौलियों के हाथ ना बेंचे। सभी किसान धान को सुखाकर क्रय केंद्र पर लाएं सभी को सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य दिलाया जाएगा।
लखनऊ से ब्यूरो चीफ राघवेंद्र सिंह की रिपोर्ट !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: