अगलगी की घटना में कई घर जलकर राख।
समस्तीपुर:- जिले के बिथान प्रखंड के सखवा पंचायत अन्तर्गत चन्दौली गांव में खाना बनाते समय गैस लीक हो जाने से घर में आग लग गया।
देखते ही देखते आग ने कई घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में शंकर मुखिया, देवू मुखिया, लालो मुखिया, श्याम मुखिया, रूदल मुखिया, सागर मुखिया, शिवजी मुखिया, बालेश्वर मुखिया, अर्जुन मुखिया का घर जल कर राख हो गया।