सपना चौधरी के ठुमकों से हरियाणा की सियासत में चढ़ी गर्मी

सोनिया गांधी की फैन हरियाणवी डांसर सपना चौधरी और भाजपा सांसद अश्विनी चोपड़ा के बीच तलखियां बढ़ गई हैैं। सोनिया और राहुल गांधी से मिलने पहुंची सपना चौधरी पर भाजपा सांसद अश्विनी चोपड़ा ने ऐसी टिप्पणियां की हैैं, जिससे सोशल मीडिया पर सपना और सांसद आमने-सामने आ गए। राजनीतिक गलियारों में दोनों की इस बहस पर खूब चुटकियां ली जा रही हैं। कांग्रेस खुलकर सपना के हक में खड़ी हो गई।

करनाल से पहली बार सांसद बने अश्विनी चोपड़ा ने अपनी टिप्पणी में कहा था कि कांग्रेस में ठुमके लगाने वाले ही ठुमके लगाएंगे। अब कांग्रेस को देखना है कि उन्हें ठुमके लगवाने हैं या फिर चुनाव लड़ना है। सांसद की यह टिप्पणी सपना चौधरी को लेकर थी, जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर भी निशाने साधे गए हैं। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से सपना चौधरी को ठुमके लगाने वाली कहा है।

जब सपना चौधरी कांग्रेस नेताओं से मिलकर लौटी और उनके लिए प्रचार करने की इच्छा जताई। सांसद की टिप्पणी के बाद बिग बास फेम हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के भी तलख बयान सामने आए। सपना ने अपने जवाब में गलत भाषा का इस्तेमाल नहीं किया, लेकिन सांसद को इशारों ही इशारों में काफी नसीहत दे डाली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: