Happy Lohri! सर्दी…ठंडी हवाएं…और बॉनफायर…लोहड़ी के फेस्टिवल को वॉर्म वेलकम

 

आज साल का पहला त्योहार लोहड़ी।

lohri

लोहड़ी का महत्व – लोहड़ी एक लोकप्रिय पंजाबी लोक महोत्सव है जो मुख्य रूप से पंजाब में सिखों और हिंदुओं द्वारा हर साल 13 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिन पौष मास की अंतिम रात्रि और मकर संक्रान्ति की पूर्वसंध्या को पड़ता है. इसे सर्दियों के जाने और बसंत के आने के संकेत के रूप में भी देखा जाता है. लोहड़ी/ Lohri पर्व रबी की फसल की बुनाई और कटाई से जुड़ा हुआ है. किसान इस दिन रबी की फसल जैसे मक्का, तिल, गेहूँ, सरसों, चना आदि को अग्नि को समर्पित करते है और भगवान् का आभार प्रकट करते है.

लोहड़ी पर क्यों जलाते हैं आग?- पौराणिक कथाओं के अनुसार, लोहड़ी के दिन आग जलाने को लेकर माना जाता है कि यह आग्नि राजा दक्ष की पुत्री सती की याद में जलाई जाती है। एक बार राजा दक्ष ने यज्ञ करवाया और इसमें अपने दामाद शिव और पुत्री सती को आमंत्रित नहीं किया। इस बात से निराश होकर सती अपने पिता के पास और पूछा कि उन्हें और उनके पति को इस यज्ञ में निमंत्रण क्यों नहीं दिया गया। इस बात पर अहंकारी राजा दक्ष ने सती और भगवान शिव की बहुत निंदा की। इससे सती बहुत आहत हुईं और क्रोधित होकर खूब रोईं। उनसे अपने पति का अपमान नहीं देखा गया और उन्होंने उसी यज्ञ में खुद को भस्म कर लिया। सती के मृत्यु का समाचार सुन खुद भगवान शिव ने वीरभद्र को उत्पन्न कर उसके द्वारा यज्ञ का विध्वंस करा दिया। तब से माता सती की याद लोहड़ी को आग जलाने की परंपरा है।

लोहड़ी से ऐसे जुड़ी दुल्ला भट्टी की कहानी- लोहड़ी के त्यौहार को लेकर एक लोककथा भी है जो कि पंजाब से जुड़ी हुई है। हालांकि कुछ लोग इसे इतिहास बताते हैं। कहा जाता है कि मुगल काल में बादशाह अकबर के समय में दुल्ला भट्टी नाम का एक युवक पंजाब में रहता था। कहा जाता है कि एक बार कुछ अमीर व्यापारी कुछ समान के बदले इलाके की लड़कियों का सौदा कर रहे थे। तभी दुल्ला भट्टी ने वहां पहुंचकर लड़कियों को व्यापारियों के चंगुल से मुक्त कराया। और फिर इन लड़कियों की शादी हिन्दू लड़कों से करवाई। इस घटना के बाद से दुल्हा को भट्टी को नायक की उपाधि दी गई और हर बार लोहड़ी को उसी की याद में कहानी सुनाई जाती है।

पुरानी और नई मान्यताओं का संगम
पिछले कई सालों से लोहड़ी का त्योहार मना रहीं पवन बताती हैं कि इस पर्व का महत्व ही यही है कि बड़े बुजुर्गों के साथ उत्सव मनाते हुए नई पीढ़ी के बच्चे अपनी पुरानी मान्याताओं और रीती-रिवाजों का ज्ञान हासिल करते रहें, ताकि भविष्य में भी पीढ़ी-दर-पीढ़ी यह उत्सव ऐसे ही चलता रहे।

दोस्तों  त्यौहार चाहे कोई भी हो उसका उदेश्य हमेशा से लोगो में उमंग और प्यार लाना रहा है. आशा करते है की लोहड़ी का पर्व भी आपकी जिन्दगी खुशियों से भर दे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: