फौजी पति ने पत्नी पर डाला तेजाब, रेप के बाद की थी शादी, हालत गंभीर !

बरेली में एक फौजी ने अपनी पत्नी पर तेजाब से हमला कर दिया। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पति ने घटना को जिस वक्त अंजाम दिया उस वक्त पत्नी अपने मायके में थी। वही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी फौजी पति की तलाश शुरू कर दी है।

अस्पताल में ज़िन्दगी और मौत से जूझती ये प्रियंका है। प्रियंका को इस हालत में पहुचाने वाला उसका पति है, जिसने इस पर तेजाब से हमला कर दिया। देवरनिया क्षेत्र के सेमीखेड़ा गावं निवासी प्रियंका की माँ का आरोप है कि फौजी ने उसकी बेटी के साथ पहले तो रेप किया फिर दबाब में शादी कर ली। प्रियंका की एक साल पहले शादी हुई थी लेकिन शादी के बाद से ही उसका पति उसे परेशान करने लगा और कार की मांग करने लगा। कार नही मिलने पर उसके पति ने उसे घर से निकाल लिया। प्रियंका शादी के कुछ दिनों बाद से ही अपने मायके में रहने लगी। जिसके बाद प्रियंका ने कोर्ट में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दायर कर दिया। आज सुबह तड़के करीब 5 बजे जब प्रियंका अपने घर मे झाड़ू लगा रही थी उसी दौरान उसका पति आया और उस पर तेजाब से हमला कर दिया। तेजाब से हमला होते ही प्रियंका को घर वालो ने अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। वही इस मामले में एसपी ग्रामीण संसार सिंह का कहना है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: