शर्मसार करने वाली तस्वीर- सूटकेस पर लेटकर ‘घर वापसी’

आपको एक ऐसी खबर दिखाते हैं, जिसे देखकर आप भी शर्मसार महसूस करेंगे। कोरोना वायरस संकट काल में लॉकडाउन के बीच गैर राज्यों में फंसे श्रमिक अपने घरों को लौट रहे हैं।

जिन्हें लौटने के लिए साधन मिल गए, वे खुशनसीब हैं। अन्यथा लाखों लोग सड़क पर पैदल सफर तय कर रहे हैं। जिनकी अपनी-अपनी कहानियां हैं। बुधवार को ताजनगरी आगरा में श्रमिकों का एक जत्था पंजाब से लौटकर महोबा जा रहा था। इस जत्थे में महिलाएं और बच्चे भी थे। इस जत्थे में शामिल एक बच्चे के पांव चलते चलते जब जवाब दे गए थे.. तो मां ने उसे अपने ट्राली वाले सूटकेस पर औंधे मुंह लिटा दिया। इसके बाद मां अपने बच्चे को खींचते हुए सफर तय करने निकल पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: