दिल्ली-NCR में जल्द ही मिलेगी गर्मी से राहत, होगी झमाझम बारिश

भीषण गर्मी झेल रहे दिल्लीवासियों को जल्द ही राहत की फुहारें सराबोर करेंगी। 29 जून को दिल्ली में मानसून दस्तक देगा। ऐसे में बुधवार से बूंदाबांदी एवं बारिश का दौर भी शुरू हो जाएगा। हालांकि अभी दो दिन और गर्मी का यह दौर ऐसे ही जारी रहेगा।

रविवार को तेज धूप एवं गर्म हवाओं की गर्मी बनी रही। छुट्टी का दिन होने के बावजूद ज्यादातर लोग घरों में ही रहे। धूप की तपन का आलम यह है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर भी बहुत कम चल रहा है।

मानसून पूर्व की गतिविधियां ढीली पड़ने से गर्मी और ज्यादा परेशान कर रही है। रविवार को पालम में अधिकतम 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 जून के दिन पिछले सात सालों में इतना तापमान कभी नहीं गया।

हालांकि मौसम विभाग ने रविवार का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इसी तरह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी पिछले सात सालों में अधिक ही है।

भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को बताया कि मानसून शनिवार से फिर सक्रिय हो गया है। यह धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। अगले 48 घंटे में यह मध्य और उत्तर भारत तक पहुंच जाएगा। अब तक देश के फीसद से कम हिस्से में सामान्य या अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जबकि देश में समग्र तौर पर सामान्य से 10 फीसद कम बारिश दर्ज हुई है।

मौसम विभाग का कहना है कि इस बार बार मानसून ने एक जून की सामान्य तिथि की बजाय तीन दिन पहले 29 मई को ही केरल में दस्तक दे दी थी। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र व दक्षिण गुजरात में मानसून पहुंच चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: