बनारस से कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय
बनारस से कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय
लखनऊ।अजय राय ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से स्नातक किया है। 1996 में कोलअसला से पहली बार भाजपा से विधायक हुए। यहां उन्होंने सात बार विधायक रहे उदल को हराया था। 2002 में उसी सीट पर फिर भाजपा से विधायक बने। इसी वर्ष अजय राय प्रदेश सरकार में सहकारिता मंत्री भी रहे। 2007 में बीजेपी से विधायक हुए। 2009 में भाजपा के प्रत्याशी मुरली मनोहर जोशी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़े। इसके बाद 2009 पिंडरा में हुए उप चुनाव में फिर से निर्दल प्रत्याशी के तौर पर विधायक चुने गए। इसी साल इन्होंने कांग्रेस ज्वाइन किया। 2012 में कांग्रेस से इसी सीट पर विधायक चुने गए। 2014 में पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़े। वर्ष 2017 में कांग्रेस से पिंडरा से विधायकी का चुनाव लड़े लेकिन हार का सामना करना पड़ा ।
2014 के वाराणसी लोकसभा चुनाव के परिणाम में जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने 581,022 मत हासिल किया था वहीं अरविंद केजरीवाल ने 209,238 वोट हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया था। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय 75,614 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। इस बार आम आदमी पार्टी का कोई भी उम्मीदवार मैदान में नहीं है। उन मतों की अास में ही संभवत: कांग्रेस ने एक बार फिर अजय राय को मैदान में उतारा है।
अजय राय रासुका सहित कई मुकदमो में जा चुके हैं जेल