चोरों का आतंक,एक साथ चार घरों को बनाया निशाना हजारों की संपत्ति चुराई
चकाई:-चकाई थाना क्षेत्र के स्थित चकाई गाँव में बीते सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने जमकर उत्पात मचाई।और चार घरों को अपना निशाना बनाते हुए चोरों ने हज़ारों की समान चुराई।बताया जाता है कि चोरों ने चकाई गाँव निवासी भाजपा नेता अमित दुबे रामचंद्र निवासी चंदन सिन्हा ,टुनटुन प्रसाद एवं शिक्षक अशोक पंडित के घर में घुस कर चोरों ने हजारों की संपत्ति चुरा ली।चोरी की पता चलने पर पीड़ितों द्वारा चोरी की घटना की लिखित जानकारी चकाई थाना को दी गई।
आवेदन में बताया गया कि अमित दुबे की किरानवकी दुकान का ताला तोड़कर एक कंप्यूटर ,म्यूजिक सिस्टम,लगभग 25 हजार का सामान तेल, साबुन, कोल्ड्रिंक सहित गल्ला में रखा 25 सौ नगद चुरा लिया।इसके अलावा चंदन सिन्हा के घर की खिड़की तोड़ साड़ी ,जेवर,टुनटुन प्रसाद के यहां से टुल्लू पंप तथा अशोक पंडित के घर का ताला तोड़कर एक टुल्लू पंप एलसीडी टीवी जमीन के कागजात सहित हजारों की संपत्ति चुरा ली गई। चकाई पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छान-बीन शुरू कर दी।