मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की राशि वितरित

marreige

समस्तीपुर:- जिले के खानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह मद की चेक का वितरण स्थानीय विधायक अशोक कुमार मुन्ना,महिला आयोग की सदस्य नीलम साहनी,जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह,प्रमुख अर्चना कुमारी,बी डी ओ अंशुल कुमार ने किया। बता दें वर्ष 2012से 2017 तक की नवविवाहित कन्याओं अब तक यह लाभ नहीं मिल सका था।नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक समाहर्ता के अथक प्रयास से यह कार्य सम्भव हो सका है।

marige@#

आज प्रखंडक्षेत्र के विभिन्न पंचायत के नव दंपति को 5000 रु० का चेक दिया गया।
इस अवसर पर आमजन को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि गरीबों को मिलने वाली यह राशि उनके जीवन को समारेगा।

marige@!

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम साहनी ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के सफलीभूत बनाने में एव नव दम्पति को नए जिंदगी शुरुआत करने में यह राशि मील का पत्थर सावित होगा। जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह ने इस कार्य के लिए सहायक समाहर्ता अंसुल कुमार की प्रसंशा करते हुए आगे भी इसी तरह त्वरित गति से काम करते हुए प्रखंड को नई ऊंचाई पर ले जाने का आग्रह किया। मौके पर जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह , प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रिया कुमारी, पूर्व पं स स रामनारायण सिंह,सरपंच रामचंद्र महतो,मुखिया शोभा देवी,संजीव कुमार चौधरी, शिक्षक लाल बाबू,पूर्व मुखिया विनोद पंडित आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: