बरेली बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय
बरेली बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय बरेली। श्रावण माह के दूसरे सोमवार को बम-बम भोले के उद्धोष से शिवालय गूंज उठे। शहर के सात नाथों के अलावा सभी शिव मन्दिरों में सोमवार को हजारों कांवछियों और यिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। भोले बाबा को बेल पत्र, भांग, धतूरा व पुष्प आदि अर्पित कर मंगल कामना की गई। मन्दिरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी तादात में फोर्स तेनात रहा।
दूसरे सोमवार को तड़के ही शिव मन्दिरों में भक्तों का हुजूम शुरू हो गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से धोपेश्वरनाथ मन्दिर, टीवरीनाथ मन्दिर, मढ़ीनाथ मन्दिर, पशुपति नाथ मन्दिर समेत सभी मन्दिरों में बेरीकेडिंग की गई,जिसको पकड़कर भक्त बारी बारी से शिवालयों में प्रवेश करते रहे। कांवड लेकर आने वालों के लिए मन्दिरों में अलग से आने जाने का प्रबंध किया गया। पात्रों में गंगाजल, हाथ में पुष्प बेलपत्र ओर प्रसाद के साथ शिवमन्दिर पहुंचे भक्तों ने बारी बारी से ीगवान भोले का जलाभिषेक किया और परिवार की सुखशांत की दुआ मांगी।
इस अवसर पर मन्दिरो को भव्य रूप से सजाया गया। झालरें लगाई गई। बिजली की रोशनी की गई। इधर पुलिस ओर प्रशासनिक अधिकारियों ने मन्दिरों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। श्रद्धालुओं ने किया धोपेश्वरनाथ का रूद्राभिषेक बरेली। नाथनगरी बरेली जलाभिषेक समिति ने सोमकार को कैंट स्थित धोपेश्वरनाथ बाबा का रूद्राभिषेक किया। समिति से जुड़े सभी श्रद्धालुओं ने सुबह छह बजे निर्धारित मार्गो से भोलेनाथ के जयकार लगाते हुये धोपा मन्दिर पहुंच गये। पक्तिवद होकर उन्होंने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
पुरोहित मुकेश ने वैदिक मंत्रोच्चारण करते हुये रूद्राभिषेक कराया। सामूहिक आरती करते हुये जनकल्याण की कामना की। प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं में आशुतोष शर्मा, राम स्नेही शर्मा, अतिन टंडन, मूलचंदानी, ण्धर्मेश अग्रवाल, हरतेश अग्रवाल, रोहित रितेश अग्रवाल, ब्रतवासी लाल अग्रवाल, जगदीश आदि का विशेष योगदान रहा।