काला हिरण शिकार मामला – जानिये किसकी वजह से हुई,सलमान को हुई 5 साल की सजा

 

 

salman-khan-jodhpur-new

 

20 साल पहले हुए काले हिरण शिकार मामले में आज जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान को सबूतों के तहत दोषी मानते हुए 5 साल की सजा सुनाई है, जबकि इस मामले में आरोपी रहे सैफ अली खान, तब्बू, नीलम और सोनाली बैन्द्रे को बरी कर दिया गया है। आइए जानते हैं वो वजह  जिससे सलमान खान के खिलाफ केस काफी मजबूत माना गया…

इस केस में बचाव पक्ष के पास सलमान के खिलाफ प्रत्यक्षदर्शी गवाह हैं। गवाह बिश्नोई हैं जो गोली चलने की आवाज सुनने के बाद घर से दौड़कर बाहर निकले थे। इनमें से दो लोगों ने बाइक से सलमान खान का पीछा भी किया।

1998 में हुई इस घटना का सबसे पड़ा सबूत है, जिस जगह पर मृत हिरण मिला था, वहां से सलमान खान अपनी जिप्सी में भागे थे। सरकारी वकील भवानी सिंह भाटी का कहना है कि उस रात सभी कलाकार जिप्सी कार में थे, सलमान खान वाहन चला रहे थे। हिरणों का झुंड देखने पर उन्होंने गोली चलाई और उनमें से दो हिरण मार दिए थे।

फॉरेंसिक सबूत सबसे अहम है। हिरण के दूसरे पोस्टमॉर्टम में शरीर पर छेद मिले (संभावित रूप से गोलियों के निशान मिले)। बता दें कि सलमान खान वन्यजीव संरक्षण कानून की धारा 51 और अन्य कलाकार वन्यजीव संरक्षण कानून की धारा 51 और भारतीय दंड संहिता की धारा 149 (गैरकानूनी जमावड़ा) के तहत आरोपों का सामना कर रहे हैं।

काले हिरण का शिकार (शेड्यूल 1 की प्रजाति) अन्य हिरण की हत्या से ज्यादा गंभीर मामला है। गौरतलब है कि इस मामले में दो अन्य आरोपी दुष्यंत सिंह और दिनेश सिंह हैं। हिरण के शिकार के समय दुष्यंत सिंह कथित रूप से सलमान के साथ था जबकि दिनेश सिंह के बारे में कहा जाता है कि वह सलमान खान का सहायक है।

शिकार का यह तीसरा मामला था जिसके बाद सलमान खान को पकड़ा गया। इस बात की पुष्टि खुद बचाव पक्ष के वकील ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: