भोपाल: 2019 लोकसभा चुनाव में BJP प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का चुनावी रास्ते का कांटा बनी हमनाम प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर ने अपना नामांकन वापस ले लिया

भोपाल: 2019 लोकसभा चुनाव में BJP प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का चुनावी रास्ते का कांटा बनी हमनाम प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर ने अपना नामांकन वापस ले लिया.

शुक्रवार को BJP प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपनी हमनाम और निर्दलीय प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर के घर पहुंचीं.
उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर से चुनाव न लड़ने की अपील की. प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भगवा कपड़ा भेंट कर उनका सम्मान किया. उनकी अपील के बाद प्रज्ञा ठाकुर तुरंत मान गईं और चुनाव न लड़ने का घोषणा कर दी. प्रज्ञा ठाकुर ने BJP को समर्थन दिया है. उन्होंने कहा ”BJP की रीति-नीति से प्रभावित होकर यह फैसला लिया है.
BJP प्रत्याशी को समर्थन कर PM नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया है.” नामांकन वापस कराने के लिए BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा भी साथ गए थे.
अपने हमनाम प्रत्याशी के चुनाव मैदान में उतरने से न केवल साध्वी, बल्कि भाजपा भी परेशान थी. इसका जिक्र खुद साध्वी प्रज्ञा ने गुरुवार को सीहोर की आमसभा में भी किया था. BJP को इस बात का डर था कि हमनाम प्रत्याशी होने से वोटर्स कंफ्यूज हो सकते हैं और उनके वोट बंट सकते हैं.
इस सीट पर बीजेपी-कांग्रेस का सीधा मुकाबला है. BJP की ओर से प्रज्ञा सिंह ठाकुर चुनावी मैदान में हैं वहीं कांग्रेस की ओर से मध्य प्रदेश के पूर्व CM दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ रहे हैं. यहां 12 मई को मतदान होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: