बेखौफ अपराधियों ने सोये अवस्था में रूपा चिमनी ईंट भट्ठा से तीन मज़दूर को किया अगवा !

अज्ञात अपराधियों ने देर रात्रि घटना को दिया अंजाम पूर्व में भी रूपा चिमनी पर अपराधियों द्वारा की गई थी, बमबाजी मामले के छानबीन में जुटी पुलिस,इलाके में फैला दहशत का माहौल !

बीती रात्रि अज्ञात अपराधियों ने रूपा चिमनी ईंट भट्ठा के तीन मजदूरों को अगवा कर लिया है।अगवा के घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।घटना चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के घरवाशन गांव का है।जहाँ देर रात्रि लगभग 12 से 01 के बीच में आधा दर्जन से अधिक हथियार से लैस अपराधियों ने चिमनी पर काम करने वाले सोये अवस्था में दो मज़दूर और एक दरवान को अगवा कर लिया।ये चिमनी पूर्व से ही अपराधियों के निशाने पर रहा है।पूर्व में भी इस चिमनी पर अपराधियों द्वारा बमबाजी की गई थी। वहीं अगवा किये गए मज़दूर की पहचान चन्द्रमंडीह थाना क्षेत्र के घरवाशन गांव निवासी नेपाली पासवान,देवघर के सारठ गांव निवासी मनोज यादव और रविन्द्र पंडित के रूप में हुई है।तीनो मज़दूर कई महीने से इस चिमनी ईंट भट्ठा पर काम करते थे।फिलहाल मजदूर के अगवा करने के संबंध में अपराधियों की मंशा का पता नहीं चल पाया है।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। ——————————————————– *हथियार से लैस आधा दर्जन से अधिक की संख्यां में थे अपराधी घटना के संबंध में रूपा चिमनी ईंट भट्ठा के कर्मी ने बताया कि देर रात्रि कुछ आहट सुनाई दी जिसे देखने के लिए नदी की ओर गया तभी आधा दर्जन से अधिक संख्यां में अपराधियों ने टॉर्च जला कर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।उसके बाद किसी तरह एक कर्मी तो भाग निकले लेकिन दरवान को अपराधियों ने पकड़ लिया और साथ ही चिमनी ईंट भट्ठे पर सोये दो मजदूरों को भी अगवा कर चलते बने। ——————————————————- *नक्सल और अपराधियों के बीच उलझा मामला हालांकि नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से लोग नक्सली घटना की भी आशंका जता रहे हैं।लेकिन इलाके में सक्रिय अपराधी रमेश हेम्ब्रम और टेटू टुड्डू के गिरोह द्वारा घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है।इस गिरोह द्वारा इलाके में कई घटना को अंजाम दिया जा चुका है।फिलहाल घटना की सत्यता की जानकारी अभी नहीं हुई है।इस सम्बंध में चिमनी भट्ठा के मालिक ने भी किसी तरह की सूचना मिलने से इनकार किया है।और न ही 12 घंटे बीतने के बाद भी अपराधियों द्वारा फिरौती की मांग की गई है। ——————————————————– *कहते हैं थानाध्यक्ष इधर सूचना के बाद चन्द्रमंडीह थाना थानाध्यक्ष खामस चौधरी दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले जांच में जुट गई है।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि अनुसंधान की जा रही है।अनुसंधान के बाद ही मामला सामने आएगा।फिलहाल इस सम्बंध में कुछ कहना मुनासिब नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: