Bareilly News : अंबती बाई में लगी विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता ,छात्राओं ने लिया भाग

छात्राओं ने आकर्षक माॅडल बना बताए ग्लोबल वर्मिंग के नुकसान

बरेली। शुक्रवार को वीरांगना रानी अबन्ती बाई लोधी महाविद्यालय में एक विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान के तत्वाधान में किया गया है। प्रदर्शनी की मुख्य थीम जल प्रदूषण था। प्रदर्शनी में बीएससी प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष की छात्राओं के द्वारा 31 वर्किंग माॅडल बनाये गये। जिनके माध्यम से छात्राओं ने बताया कि किसी प्रकार औधोगिक वेस्ट, घरेलू वेस्ट, प्लास्टिक प्रदूषण हमारी नदियों यहां तक कि समुद्र केपानी को भी प्रदूषित कर रहा है। इस प्रदूषण के कारण नदियों की बीओडी कम हो रही है। मछलियां व अन्य जलीय जीव मर रहे है। वनस्पतियां विलोपित हो रही है। छात्राओं ने माॅडलों के माध्यम से यह भी बताया कि जलीय व वातावरणीय प्रदूषण के कारण ग्लेश्यिर पिघल रहे है, जिससे ग्लोबल वर्मिंग हो रही है। इस प्रदर्शनी में एक प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें प्रथम स्थान पर तान्या, अंजलि, प्रियंका त्रिपाठी, ममतेश, अनमोल, प्रगति गुप्ता, मोहिनी, द्वितीय स्थान पर अनमिका शर्मा, नैना रस्तोगी, शिवांगी चतुर्वेदी, साक्षी कोटनाला, तृतीय स्थान पर प्रज्ञा गौड़, मेघा पांडे, सिमरन उपाध्याय, शिखा रही। प्रदर्शनी प्राचार्या डॉक्टर बीना पांडे के निर्देशन में की गई। कार्यक्रम में डॉक्टर सचिन गिहार, डॉक्टर प्रवीण कुमार, डॉक्टर संध्या सक्सेना, डॉक्टर संजय वर्णवाल, डॉक्टर रंजू राठौर, डॉक्टर प्रघ्युमन कुमार, डॉक्टर हिम शिखा यादव, डॉक्टर नेहा गुप्ता, डाक्टर ममता अम्बुजाननी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: