Bareilly News : 30 जनवरी से पूरे जनपद में चलाया जाएगा कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान। 15 फरवरी से 28फरवर

30 जनवरी से पूरे जनपद में चलाया जाएगा कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान। 15 फरवरी से 28 फरवरी तक घर घर खोजे जाएंगे कुष्ठ रोगी।

बरेली। कुष्ठ रोग के प्रति लोगों में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग 30 जनवरी से एक जागरूकता अभियान शुरू करने जा रहा है जिसका उद्देश्य लोगों के मन में कुछ है तो उसे रैली के माध्यम से दूर किया जायेगा | यह कार्यक्रम तीन चरणों में किया जाएगा 30 जनवरी को महात्मा गांधी महात्मा गांधी के शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस मनाया जाएगा इस कार्यक्रम में जिला अधिकारी लोगों से कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता के लिए अपील करेंगे| ग्राम पंचायतों में भी यह कार्यक्रम चलाया जाएगा स्कूली बच्चों को भी इस रोग के प्रति जागरूक किया जाएगा 30 जनवरी को महात्मा गांधी के शहीद दिवस पर यह कार्यक्रम राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस के रूप में मनाया जाएगा इस दिन स्कूली बच्चे महात्मा गांधी की वेशभूषा पहनकर लोगों को जागरूक करेंगे | यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विनीत कुमार शुक्ला ने बताया की 15 फरवरी से 28 फरवरी तक स्वास्थ्य कर्मी घर घर जाकर कुष्ठ रोगी खोजयेंगे और रोग की पुष्टि होने पर मरीज को इलाज पर लाया जाएगा | 50 लाख की आबादी वाले क्षेत्र को लक्ष्य बनाया गया है | जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ सुदेश कुमारी ने बताया कि दो अभियान जनपद में चलाए जा चुके हैं यह तीसरा अभियान है और इस अभियान के तहत लोगों में फैली बुराइयों को दूर किया जाएगा भेदभाव को भी दूर किया जाएगा कुष्ठरोग कोई छूत का रोग नहीं है और यह बीमारी इलाज द्वारा ठीक की जा सकती है। स्वास्थ्य विभाग चलायेगा कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान , घर घर खोजएंगे कुष्ट रोगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: