अर्जुन मुंडा एक बजे दिन में सांसद कडिय़ा मुंडा के अनिगड़ा स्थित आवास पहुंचे। उनसे चुनाव मुद्दे पर विस्‍तार से वार्ता की। इस दौरान संसदीय क्षेत्र के कई लोगाें से भी उन्‍होंने मुलाकात की।

आम्रेश्वर धाम मंदिर में की पूजा-अर्चना
कड़‍िया मुंडा से इससे पूर्व उन्होंने आम्रेश्वर धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी मीरा मुंडा भी थीं। दोनों ने एक साथ पूजा की। मीरा मुंडा ने माता के चरणों में चुनरी चढ़ाई।

खूंटी में उनका पदयात्रा एवं आमसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। वे जिला भाजपा कार्यकारिणी समिति के साथ बैठक भी करेंगे। खूंटी से भाजपा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद अर्जुन मुंडा का यह पहला दौरा है। भाजपा कार्यकर्ता इसके लिए जोर-शोर से तैयारी में लगे हुए थे।

उधर खूंटी जिला प्रशासन की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पेट्रोल पंप, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, बस स्टैंड, हाट-बाजार एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्टीकर अभियान चलाया जा रहा है। सिमडेगा में संत अन्ना प्राथमिक विद्यालय में मतदान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिमडेगा में चुनाव तैयारी से संबंधित मुद्दे को लेकर डीसी जिले के पदाधिकारियों संग बैठक करेंगी।