सौंदर्या ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि, आकाश अंबानी की शादी में पिता और पति के साथ खूबसूरत शाम। फ्रेंड्स लाइक फैमिली, सॉलिड बॉन्ड। न्यूली वेड को बहुत बधाई। श्लोका हमारे परिवार में स्वागत है। बताया जाता है कि, रजनीकांत और मुकेश अंबानी के परिवार काफी करीबी हैं।

हमने आपको बताया था कि, आकाश अंबानी की बारात में प्रियंका चोपड़ा ने डांस किया था। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर नए खूबसूरत कपल को बधाई देते हुए एक तस्वीर साझा की है। वे लिखता हैं कि, इन दोनों के लिए बहुत खुश हूं जो एक साथ जीवन बिताने के लिए साथ आए। इसके साथ उन्होंने ईशा अंबानी को लेकर लिखा है कि तुम बेस्ट ट्विन हो। हमने बारात में खूब मजा किया था। बहुत प्यार हमेशा।

आपको बता दें कि, इस वेडिंग फंक्शन में सिनेमा जगत के ज्यादातर सेलेब्स शामिल हुए। इसमें खास तौर पर अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, शाहरुख़ खान, आमिर खान, जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ, दिशा पटानी, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आए। कुछ सेलेब्स अपने परिवार के साथ आए थे। अब सोमवार को मुंबई में भव्य रिसेप्शन का आयोजन होगा जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।