बीटेक करने के बाद नि:शुल्क शिक्षा दे रहे है:- मुहम्मद शफीक।
समस्तीपुर/ताजपुर:- जिले के मुसरीघरारी थाने के बरबटटा गांव में 10 से 12 साल के बच्चों को मुहम्मद शफीक के जरिए नि:शुल्क शिक्षा दी जा रही है।
जानकारी के अनुसार मो० शफीक ने बीटेक करने के बाद लगभग 50 बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दे रहे है। इनके नि:शुल्क कामों से गांव के कई बुजुर्गों, युवाओं में काफी उत्साहित है जिसमें में कम्प्यूटर से लेकर हिन्दी, उर्दू, अरबी एवं अंग्रेज़ी तक सभी विषयों की पढ़ाई करवाई जाती है। वहीं साप्ताहिक टेस्ट ली जाती है। टेस्ट में पास एवं अच्छे मार्क्स लाने वाले बच्चों को पुरस्कार से सम्मानित भी किया जाता है। आज लिए गए टेस्ट में टॉपर बनी छात्रा शबनम प्रवीण हुई। जब की प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले में मो० सरफराज, दुसरे स्थान पर मो० प्यारे एवं तीसरे स्थान पर रही शाइस्ता प्रवीण थी। उस के अलावा कई बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया।