छात्र संघ के चुनाव में पीके द्वारा हस्तक्षेप करने पर अभाविप ने मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री का फूंका पुतला
~नीतीश कुमार व सुशील कुमार मोदी के खिलाफ जमकर की नारे बाज़ी
जमुई,चकाई:-छात्र संघ के चुनाव में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत किशोर द्वारा चुनाव में हस्तक्षेप कर चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रखंड इकाई द्वारा बुधवार को चकाई मोड़ पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।पुतला दहन के उपरांत मौके पर मौजूद अभाविप कार्यकर्ताओं के अलावे आमलोगों को संबोधित करते हुए अभाविप के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्ण गुप्ता ने कहा कि नीतीश कुमार के इशारे पर उनके खासम खास तथा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत किशोर उर्फ पीके द्वारा पटना विश्वविद्यालय में हो रहे छात्र संघ के चुनाव में चुनाव को प्रभावित कर अभाविप के प्रत्याशी को हराने की पुरजोर कोशिश की जा रही है।इससे हमारा संगठन कभी भी बर्दाश्त नही करेगा।
आगे उन्होंने कहा कि इसमें भाजपा नेता एवं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की भी मौन सहमति हैं।इसी के विरोध में हमारे संगठन की ओर से मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।दहन के पूर्व अभाविप नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा नीतीश कुमार होश में आओ,नीतीश कुमार एक काम करो चूड़ी पहन कर डांस करो,नीतीश कुमार हाय-हाय आदि नीतीश कुमार के विरोध में जमकर नारे लगाए।मौके पर अभाविप नेता प्रो0 महेंद्र राय, दीपक शर्मा, शुभम तिवारी, साजन कुमार, दीपक ठाकुर, पवन कुमार, राहुल कुमार, अवध कुमार आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।