आप जानते हैं रेखा के घर का खर्च कौन उठाता है
अगर आप रेखा की लाइफ स्टाइल देखें तो आप समझ जाएंगे कि वो फ़िज़ूलख़र्ची करना पसंद नहीं करती हैं। रेखा हमेशा उतना ही पैसा ही ख़र्च करती हैं जितनी आवश्यकता होती है। इसके अलावा, रेखा कुछ टीवी शो में ही नज़र आती हैं। रेखा को अवॉर्ड शो में आने के भी पैसे मिलते हैं। आपको बता दें कि जब भी कोई बड़ा स्टोर या फिर शॉप की ओपनिंग होती है तो अमूमन किसी स्टार को बुलाया जाता है। रेखा भी ज़्यादातर जगहों पर मौजूद रहती हैं। रेखा को कुछ साल पहले बिहार सरकार ने बिहार का ब्रैंड एंबेसडर बनाया था। रेखा ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया और सफल रही। रेखा की गिनती आज भी देश की बड़ी एक्ट्रेस में की जाती है।रेखा की जीवनी, रेखा- द अनटोल्ड स्टोरी लिखने वाले यासेर उस्मान बताते हैं कि रेखा के फ़िल्मी सफ़र की शुरुआत हुई थी 14 साल की कच्ची उम्र में जब नैरोबी में रहने वाले प्रोड्यूसर कुलजीत पाल ने उन्हें पहली बार जैमिनी स्टूडियो में देखा था. वो तमिल हीरोइन वाणीश्री को साइन करने गए थे.उन्होंने उनके मेक अप रूम में एक गोल मटोल, साँवली लड़की को बैठे हुए देखा. वो खाना खा रही थी. उसकी प्लेट पूरी तरह से भरी हुई थी. किसी ने कुलजीत से फुसफुसा कर कहा कि ये अभिनेत्री पुष्पवल्ली की बेटी है. कुलजीत को उस लड़की में कुछ ऐसा ख़ास दिखाई दिया कि वो उसी शाम पुष्पवल्ली के घर पहुंच गए.बॉलीवुड की सबसे मशहूर एक्ट्रेस रेखा बनने का सफर बिल्कुल भी असान नहीं रहा।आपको अगर ऐसा लगता है कि रेखा वाकई में कई सालों से फ़िल्मों से दूर हैं तो आप बिल्कुल गलत हैं। रेखा 1 साल में एक फ़िल्म में तो नज़र आ ही जाती हैं। रेखा की जल्द ही 2 फ़िल्में आनी वाली हैं। फिल्मों के अलावा, रेखा अपने मुंबई और दक्षिण भारत में स्थित घरों के रेंट से भी अपनी इनकम बनाती हैं। ये बात तो हम सभी जानते हैं कि रेखा राज्य सभा सदस्य हैं। रेखा को राज्य सभा सदस्य होने के नाते सैलरी मिलती है। इसके अतिरिक्त रेखा ने अपने करियर के दौरान कुछ बचत तो की ही होगी। आपको बता दें कि रेखा एक मध्यवर्गीय परिवार से हैं और ऐसे परिवार की आदत ही बचत करना होता है।