आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में लॉन्च किया अपना मेगा जनसंपर्क अभियान

*जनसंपर्क अभियान के माध्यम से भाजपा के सातों सांसदों के निकम्मेपन की पोल खोलेगी आम आदमी पार्टी : गोपाल राय*

*भाजपा के सातों सांसदों को हराने के लिए दिल्ली की जनता तन, मन और धन से आम आदमी पार्टी के साथ : दिलीप पांडेय*

दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के बाबरपुर निर्वाचन क्षेत्र से मेगा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करी। उत्तर पूर्वी लोक सभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दिलीप पांडेय भी कार्यक्रम में रहे मौजूद।

गोपाल राय ने बताया कि आज से दिल्ली में आम आदमी पार्टी अपने द्वितीय चरण कैंपेन की शुरुआत कर रही है। इस कैंपेन के तहत पार्टी पूरी दिल्ली में मेगा जनसंपर्क अभियान चलाएगी। इस मेगा जनसंपर्क अभियान के माध्यम से आम आदमी पार्टी दिल्ली के 35 लाख मतदाताओं से व्यक्तिगत तौर पर संपर्क करेगी। दिल्ली का एक बहुत बड़ा तबका ऐसा है जो कि नौकरी-पेशे वाला है। यह तबका चाह कर भी आम आदमी पार्टी की दिल्ली में हो रही जनसभाओं में शामिल नही हो पाता। ऐसे ही मतदाताओं से इस कार्यक्रम के तहत संपर्क करने का काम किया जाएगा।

इस कैंपेन का नेतृत्व दिल्ली में आम आदमी पार्टी के 13814 बूथ अध्यक्षों द्वारा किया जाएगा। इस कैंपेन में आम आदमी पार्टी के 70 हज़ार विजय प्रमुख बूथ अध्यक्षों का सहयोग करेंगे। मेगा जनसंपर्क अभियान के तहत यह सभी कार्यकर्ता, मतदाताओं को पूर्ण राज्य की जरूरत क्यों है, और उसके क्या फायदे होंगे इन सभी बातों से अवगत कराएंगे।

गोपाल राय ने बताया कि इस जनसंपर्क अभियान के तहत आम आदमी पार्टी ने तय किया है, कि भाजपा के सातों सांसदों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। प्रतिदिन भाजपा के एक सांसद की पोल-खोलने का काम किया जाएगा। पिछले 5 साल में भाजपा के सांसदों ने दिल्ली की जनता से जो वादे किए, और उनको निभाने में किस प्रकार से असफल रहे, और कैसे दिल्ली की जनता को ठगने का काम किया, ये सब सत्य जनता के समक्ष रखेगी आम आदमी पार्टी।

कार्यक्रम में मौजूद पूर्वी दिल्ली लोकसभा से आप के प्रत्याशी दिलीप पांडे ने कहा दिल्ली कि जनता में भाजपा को लेकर काफी रोष है। 5 साल पहले भाजपा ने दिल्ली की जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे, जिसके आधार पर दिल्ली की जनता ने भाजपा को सातों सीटों पर उनके सांसद चुनकर दिए थे। परंतु जीतने के बाद एक बार भी भाजपा ने पलटकर जनता की ओर नहीं देखा।

2014 के लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र में मोदी जी ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने का वादा किया था। परंतु जीतने के बाद मोदी जी अपने सारे वादों से मुकर गए। आज पूरी दिल्ली की जनता दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने की मांग कर रही है।

पूर्ण राज्य के मुद्दे पर आज पूरी दिल्ली आम आदमी पार्टी के साथ खड़ी है। आम आदमी पार्टी की जनसभाओं में जनता का सैलाब उमड़ कर आ रहा है। प्रत्येक जनसभा में जनता चिल्ला चिल्ला कर दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा मांग रही है। जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है, कि पूर्ण राज्य के बिना दिल्ली का सम्पूर्ण विकास होना मुश्किल है। अगर अपने बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा चाहिए, युवाओं के लिए रोजगार चाहिए, महिलाओं की सुरक्षा चाहिए, तो दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाना बेहद जरूरी है।

दिलीप पांडे ने कहा आज जनता केवल वोट से ही नहीं बल्कि हर तरह से आम आदमी पार्टी को सपोर्ट करने के लिए तैयार है। जनसभाओं में लोग खुद आकर पार्टी से जुड़ने, पार्टी को चंदा देने तथा पार्टी के सहयोग के लिए अपना समय देने का प्रस्ताव रखते हैं। आज पूरी दिल्ली दिल से आम आदमी पार्टी के साथ खड़ी है, और भाजपा की कूनीतियों से परेशान होकर दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों से भाजपा के निकम्मे और नाकारा सांसदों को हटाने के लिए तैयार खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: