समस्तीपुर प्रखंड प्रमुख के औचक निरीक्षण, कई आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों में मिली बहुत सी कमियां।
समस्तीपुर:- समस्तीपुर प्रखंड के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं स्कूलों की प्रखंड प्रमुख के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें कई आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों में कमियां पाई गई।
औचक निरीक्षण टीम में प्रखंड प्रमुख श्रीमती आरती देवी, उप प्रमुख राजेश कुमार सिंह, सदस्य निगरानी समिति राम जपित महतो, गुड्डू सिंह और सुरेश कुमार के साथ केशव निजामत मोरदिवा एवं बिशनपुर पंचायत के अंतर्गत विभिन्न स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्र और स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमे कई आंगनवाड़ी केंद्र पर सेविका अनुपस्थित मिली। सभी जगह पर सहायिका के द्वारा बच्चों को पढ़ाया जा रहा था। वहीं कहीं-कहीं पर बच्चों का खाना भी नदारद था। सहायिका द्वारा पूछे जाने पर वह बताई सेविका जो हमें देते हैं वही बच्चों को खाने के रूप में बनाते हैं और देते भी है।
आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-7 पर बच्चों का खाना भी नहीं दिया जा रहा है, और निजी घर में खाना बनाने को बताया गया है। प्रखण्ड प्रमुख के द्वारा जांच करने पर खाली बर्तन और खाली डब्बा मिला। वहीं कई स्कूलों पर शिक्षक एवं शिक्षिका नही के बराबर मिले, और कहीं कहीं शिक्षक शिक्षिका समय पर उपस्थित नहीं थे। प्रमुख ने लिखित शिकायत कर कार्यवाही सुनिश्चित की बात कही। वहीं जब मीडिया प्रखंड प्रमुख श्रीमती आरती देवी और उप प्रमुख राजेश कुमार सिंह से बात किया तो वह बताई सभी के ऊपर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।